Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

महाराष्ट्र में एक तो झारखंड में दो चरणों में वोटिंग होगी

23 नवंबर को आएंगे नतीजे

21 अक्टूबर 2024, नई दिल्ली: महाराष्ट्र में एक तो झारखंड में दो चरणों में वोटिंग होगी – भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे, जबकि 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. वहीं, झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराया जाएगा. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, ‘झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे।’

विजयपुर और बुधनी में उप निर्वाचन की अधिसूचना जारी

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 02-विजयपुर और सीहोर जिले की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्र. 156-बुधनी में उप निर्वाचन के संबंध में गत 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है।
उप निर्वाचन कार्यक्रम के तहत नाम-निर्देशन पत्र भरने की अंतिम तारीख – 25 अक्टूबर, निर्देशन पत्रों की संवीक्षा – 28 अक्टूबर को, नाम वापसी की अंतिम तारीख – 30 अक्टूबर, मतदान – 13 नवम्बर को एवं मतगणना – 23 नवम्बर को होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com